Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की रणनीति को धार देने और प्रदेश भाजपा की नवगठित टीम के मार्गदर्शन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रवास महत्वपूर्ण है।

03 Jul 2026

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान नितिन नवीन वरिष्ठ पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे। साथ ही वे भाजपा जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से भी संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की रणनीति को धार देने और प्रदेश भाजपा की नवगठित टीम के मार्गदर्शन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रवास महत्वपूर्ण है।

भाजपा की तरफ से शुक्रवार को जारी की गई जानकारी के मुताबिक नितिन नवीन संगठन को मजबूती देने के साथ शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम गठित होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रदेश का पहला दौरा है।

नितिन नवीन शनिवार को 11 बजे लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहाँ पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। वे सीधे प्रदेश भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना होंगे जो एक भव्य रोड शो की शक्ल में आलमबाग, श्री टीएन चतुर्वेदी चौराहा चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा और बर्लिंगटन चौराहा होते हुए प्रदेश भाजपा मुख्यालय तक पहुंचेगा। कार्यालय में नितिन नवीन प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों तथा जिला अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करेंगे।

शाम 04 बजे भाजपा अध्यक्ष लखनऊ, पुराना हैदराबाद स्थित प्रसिद्ध श्री हुनमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री द्वय, भाजपा सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके ठीक बाद वे उत्तर प्रदेश भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे। शाम 07:45 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ विद्या बिंदु सिंह के लखनऊ आवास पर यूपी के प्रमुख हस्तियों से मुलाक़ात करेंगे। रात्रि का भोजन वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करेंगे।

अगले दिन रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दिन की शुरुआत उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर संवाद से करेंगे। इसके ठीक बाद वे उत्तर प्रदेश एनडीए नेताओं के साथ सुबह 09:30 बजे संयुक्त बैठक करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ अलग-अलग चर्चा करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की रणनीति को धार देने और प्रदेश भाजपा की नवगठित टीम के मार्गदर्शन के लिए पार्टी के राष्ट्री





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News